बोकारो थर्मल कॉलोनी में गुरुवार को लेजर पावर केबल लगाने के दौरान विस्थापितों ने हंगामा किया है।समय लगभग साढ़े चार बजे बताया गया कि लेजर पावर इंफ्रा प्राइवेट कंपनी कोलकाता के द्वारा बोकारो थर्मल कॉलोनी में नया पोल गाड़ कर लेजर पावर केबल लगाने का कार्य गुरुवार को शुरू किया गया जिसका जमकर विरोध विस्थापित एवं स्थानीय बेरोजगारों ने करते हुए कार्य को बंद करवा दिया।