उजियारपुर: उजियारपुर में एसडीपीओ और स्थानीय थाने की पुलिस ने संभाली कमान, शांतिपूर्ण माहौल में होली का पर्व संपन्न हुआ
उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र में होली के पर्व को शांतिपूर्ण माहौल संपन्न कराने में प्रशासन की अहम भूमिका रही। एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में दो दिनों तक अंगार घाट और उजियारपुर थाने की पुलिस सड़कों पर दौड़ती रही जिसका नतीजा रहा कि शांतिपूर्ण माहौल में होली का दो दिवसीय पर्व संपन्न हो गया।