उजियारपुर: अंगार घाट थाना क्षेत्र के देसुआ रेलवे स्टेशन के पास दो टुकड़ों में कटी युवक की लाश मिली, पहचान नहीं हो सकी
अंगार घाट थाना क्षेत्र के देसुआ रेलवे स्टेशन के समीप दो टुकड़ों में कटी एक युवक की लाश को देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बड़े पैमाने पर लोग घटनास्थल पर जुटे। इसकी जानकारी जीआरपी और स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम में छानबीन शुरू किया लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।