जिले में रबी फसल की कटाई के बाद खेतों में आग लगाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नरवाई जलाने पर प्रतिबंध के बावजूद खरगोन जिले में हालात बेकाबू नजर आए। मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सैटेलाइट डाटा के अनुसार अप्रैल के 27 दिनों में जिले में 501 जगह आगजनी दर्ज की गई। यानी औसतन हर दिन 18 खेतों में आग लगी और लगभग हर घंटे एक नई घटना सामने आई। ये आंकड़े सिर