विदिशा नगर: विदिशा कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी ने रविवार को सोशल मीडिया पर धारा 144 की लागू, सभी प्लेटफार्म पर रखी जा रही निगाह
रविवार को विदिशा कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी बीके वैद्य द्वारा सोशल मीडिया पर धारा 144 लागू की है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए किसी भी प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक धार्मिक, सामाजिक या राजनीतिक पोस्ट होने पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। वही एसपी दीपक शुक्ला ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काली निगरानी रखने की बात कही गई है।