कोरांव: यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज के लोगों ने ब्लॉक से प्रदर्शन करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन दिया
यूजीसी कानून के विरोध में विभिन्न दलों के सवर्ण समाज के लोग सड़क पर उतर गए। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दोपहर बाद 2 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक कोरांव बाजार में प्रदर्शन किया। और तहसील मुख्यालय पर उप जिलाधिकारी कोरांव संदीप तिवारी को ज्ञापन भी दिया। यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज के लोगों ने नारेबाजी भी की।