मांझी: बनवार फ्लाईओवर के पास सड़क हादसे में 3 कलाकारों की मौत, 9 घायल
Manjhi, Saran | May 8, 2026 दाउदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह करीब 6:30 बजे छपरा सिवान मुख्यमार्ग स्थित एन एच 531 पर बनवार फलाई ओवर ब्रिज के समीप भीषण सड़क हादसे में तीन आर्केस्ट्रा कलाकारों की मौत हो गई। जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बालू लदे तेज रफ्तार की ट्रक से पिकअप के आमने-सामने की टक्कर से हुआ।हादसे के बाद सड़क पर खून बिखर गया और घायल सड़क पर तड़पते रहे।