खगड़िया: पथिक होटल के पास एनएच 31 पर भीषण सड़क हादसे में आधा दर्जन की मौत, मृतकों में तीन सहरसा और तीन खगड़िया के
खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 स्थित पथिक लाइन होटल के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में आधा दर्जन की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कई घायल बताया जा रहा है। सभी मृतकों की पहचान हो चुकी है। मृतकों में तीन सहरसा और तीन खगड़िया जिले के हैं। मंगलवार की सुबह आठ बजे बताया गया कि मृतकों में सहरसा जिले के महिषी प्रखंड के धनौज गांव निवासी सोनी देवी (25 वर्ष)