बालाघाट: हट्टा बावड़ी के पास मैकेनिक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
हट्टा थाना क्षेत्र में एक 32 वर्षीय मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह पुलिस ने हट्टा स्थित बावड़ी के सामने रहने वाले कुलदीप पिता झनकलाल सोनी का शव बरामद किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुलदीप सोनी घर पर ही बाइक मैकेनिक का काम करता