बलौदाबाज़ार: जिले में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में फहराया तिरंगा
राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा ने मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन करते हुए राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों व कार्य योजनाओं की जानकारी दी।