झांसी: मसूर बेचने के बाद डेढ़ कुंतल फसल का भुगतान न मिलने का आरोप, पीड़ित किसानों ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई
Jhansi, Jhansi | Jul 2, 2026 झांसी की मऊरानीपुर तहसील के ग्राम अक्षनेउ निवासी किसान शंकर लाल तिवारी और परमेश्वरी दयाल गुरुवार की दोपहर 2 बजे जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने लिखित शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। किसानों ने आरोप लगाया कि उन्होंने ग्राम रेवन मंडी में लगभग 27 कुंतल मसूर की फसल बिक्री केंद्र पर बेची थी। भुगतान में डेढ़ कुंटल फसल का भुगतान काट लिया ।