दिनारा: महरोड गांव से नटवार पुलिस ने छेड़खानी मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।
Dinara, Rohtas | Jun 29, 2026 नटवार पुलिस ने थाना क्षेत्र के महरोड गांव से एक किशोरी के साथ छेड़खानी मामले के आरोपी एक युवक को किया गिरफ्तार। सोमवार को 02 बजे थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के महरोड गांव से एक किशोरी के साथ छेड़खानी मामले में दर्ज प्राथमिकी के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए अजय साह नामक युवक को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया