कटनी नगर: चलती ट्रैन से महिला का पर्स छीन कर भागा बदमाश,10 लाख के जेवर और मोबाइल फोन पर्स में था रखा,जीआरपी कर रही जांच
कटनी रेलवे स्टेशन के पास आउटर रीवा भोपाल एक्सप्रेस 22146 ट्रेन के गायत्री नगर आउटर पहुंचने पर एक अज्ञात चोर ट्रेन में चढ़ा और रीवा चुरहट निवासी राममदत्त पाठक की पत्नी का पर्स छीन कर ट्रैन से भाग निकला। इस वारदात का प्रकरण परिवार ने जबलपुर जीआरपी में दर्ज हुआ जहां से केश कटनी जीआरपी को सौपा गया है। सब इंस्पेक्टर अनिल मरावी ने आज शनिवार शाम 6 बजे जानकारी दी।