उतरौला: विकासखंड श्री दत्त गंज के ब्लॉक प्रमुख ने शुक्लागंज आवास पर जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं
6 मार्च गुरुवार दोपहर बाद 3:00 बजे तहसील उतरौला अंतर्गत विकासखंड श्री दत्तगंज ब्लाक प्रमुख हेमंत जायसवाल ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं को सुना। समस्याओं के निस्तारण हेतु उन्होंने विकासखंड स्तरीय अधिकारियों कर्मचारियों से दूरभाष पर वार्ता किया एवं ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे