नामकुम: नामकुम थाना क्षेत्र से चोरी किया गया दो बाइक के साथ एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Namkum, Ranchi | Jun 5, 2026 नामकुम थाना क्षेत्र से चोरी किया गया दो बाइक के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार की रात करीब नौ बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से एक और चोरी की बाइक बरामद की गई। पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर लिया है