गभाना: महरावल में ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध महिला की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
गभाना क्षेत्र के महरावल गांव से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महरावल निवासी महादेवी मंगलवार सुबह करीब छह बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गई थीं