जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली में 9 से 13 जनवरी तक आयोजित प्रथम नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी का समापन मंगलवार 13 जनवरी को बिदाई समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के साथ किया जाएगा। जंबूरी के अंतिम दिन विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रोवर-रेंजर्स को सम्मानित किया जाएगा।