हाजीपुर: हाजीपुर के हजूई पोखर में डूब जाने से 18 वर्षीय युवक का मौत, पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे हाजीपुर विधायक
हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पोखर से 18 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के जढ़ुआ बाग टोला निवासी राजकुमार पासवान के पुत्र सोनू कुमार के रूप में थी। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।