पंचकूला: पंचकमल कार्यालय पंचकूला में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक आयोजित, जिला अध्यक्ष रहे मौजूद
आज पंचकमल कार्यालय पंचकूला में भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में लोकसभा चुनावों के निमित्त आगामी कार्य योजनाओं एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में पंचकूला से भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने महिला मोर्चा की टीम को भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।