जसवंतनगर: बलरई भोगनीपुर गंग नहर में नहाते समय युवक डूबकर हुआ लापता, पुलिस ने SDRF व गोताखोरों के साथ सर्च ऑपरेशन जारी रखा
नहर में नहाने के दौरान 22 वर्षीय दीपक कुमार निवासी कारी खेड़ा, सिरसागंज, फिरोजाबाद तेज बहाव में बह गया। उसका साथी 35 वर्षीय मो. इसराफील पुत्र मो. नासिर निवासी शिवहर, बिहार सुरक्षित निकल आया। दोनों रेलवे लाइन की बिजली फिटिंग का काम करते थे। थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल सिंह मौके पर पहुंचे। SDRF टीम व स्थानीय गोताखोरों द्वारा लापताल की तलाश जारी।