बिछिया: धौलपुर से रायपुर जा रहा 22 क्विंटल नकली पनीर नष्ट, जांच में अमानक पाया गया, मोतीनाला पुलिस ने की कार्रवाई
मंडला जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2240 किलोग्राम (लगभग 22 क्विंटल) अमानक पनीर को आज गुरुवार की शाम 5 बजकर 45 मिनट पर नष्ट कर दिया है। यह पनीर राजस्थान के धौलपुर से ट्रक (RJ 11 GC 3880) के जरिए रायपुर ले जाया जा रहा था। मोतीनाला पुलिस ने ट्रक रोककर 600 किलो खुला और 1640 किलो 'मोती मलाई' ब्रांड का पनीर जब्त किया था। भोपाल स्