आगर: कलेक्टर ने 100 दिवसीय 'नि-क्षय अभियान' को जन-आंदोलन बनाने का किया आह्वान
कलेक्टर प्रीति यादव ने शनिवार दोपहर एक बजे प्रदेश में चल रहे 100 दिवसीय ‘नि-क्षय अभियान’ को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीबी के लक्षण वाले सभी संभावित मरीजों की शत-प्रतिशत पहचान कर उन्हें डॉट्स पद्धति से उपचार में शामिल किया जाए तथा उपचार अवधि के दौरान शासन की सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों से अभियान को जन-आ