जबलपुर: ओमती में मानवता: गरीब नवाज कमेटी बनी लावारिस का सहारा, इंसानियत ने दिया कंधा
जबलपुर के ओमती थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब छोटी ओमती सामुदायिक भवन के पास एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और समाजसेवी संस्था 'गरीब नवाज कमेटी' के सदस्य मौके पर पहुंचे। मृतक की शिनाख्त के लिए घंटों मशक्कत की गई, आसपास के इलाकों में पूछताछ हुई और सोशल मीडिया का सहारा भी लिया गया, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर