मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में हुई चौकीदार भर्ती में 11 अभ्यर्थियों ने किया फर्जीवाड़ा, कार्यपालक दंडाधिकारी विक्रम आनंद करेंगे एफआईआर
पलामू में चौकीदार भर्ती प्रक्रिया के दौरान फर्जीवाड़ा करने वाले 11 अभ्यर्थियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की तैयारी है। यह खुलासा वीडियोग्राफी की जांच में हुआ। 8 अभ्यर्थियों ने अपनी जगह दूसरों को दौड़ में भेजा, 2 अभ्यर्थी बीच ट्रैक से लौट गए और एक अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन में गैरमौजूद रहा। कार्यपालक दंडाधिकारी विक्रम आनंद को एफआईआर का निर्देश दिया गया है।