मेदिनीनगर (डालटनगंज): धनबाद मंडल कार्य समिति की बैठक में सांसद बीडी राम ने पलामू और गढ़वा में रेलवे से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की
धनबाद मंडल कार्य समिति की बैठक पलामू सांसद वीडी राम की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर 1 बजे हुई, जिसमें मुख्य रूप से पलामू व गढ़वा जिले में रेलवे से जुड़े कई विषयों पर चर्चा की गई। 23 मामलों पर चर्चा करते हुए इससे होने वाली कठिनाइयों और निर्माण के बाद फायदे के बारे में बताया गया। मामलों में कई एक्सप्रेस ट्रेन का फेरा बढ़ाने, पुनः प्रारंभ करने, विस्तार करने आदि।