हुसैनाबाद: दंगवार मोड़ के पास सड़क पर जानलेवा गड्ढा, दुर्घटना का खतरा बढ़ा
हुसैनाबाद ओवरब्रिज के नीचे बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पर दंगवार मोड़ के पास बना बड़ा गड्ढा लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बन गया है। लगातार भारी वाहनों के आवागमन से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार देर शाम लगभग6:00 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि गड्ढा दिन-ब-दिन गहरा