आगरा: अयोध्या जा रही 1600kg वजनी हनुमान गदा का गुरु का ताल पर दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर हुआ स्वागत, कैबिनेट मंत्री रही मौजूद
Agra, Agra | Jun 14, 2024 सुमेरपुर राजस्थान से श्रीजी सनातन सेवा संस्थान के द्वारा 1600 किलो वजनी हनुमान गदा को अयोध्या ले जाया जा रहा है, गदा जब गुरु का ताल स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर पहुंची तो लोगों ने गदा को देखने के लिए उत्सुकता दिखाई, वहीं गदा की पूजा अर्चना की गई, इस दौरान कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अशफाक सैफी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।