आगरा: ई रिक्शा चोरी की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को जीआईसी ग्राउंड के पास से किया गिरफ्तार
Agra, Agra | Jun 14, 2024 आगरा की थाना नाई की मंडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ई रिक्शा चोरी की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने गस्त के दौरान मुखबिर के द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर इसे जीआईसी ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया है, इसके कब्जे से एक ई रिक्शा एवं ई रिक्शा ऑटो पार्ट्स और ₹1200 नगद बरामद किए हैं।