सिवनी: निजी भूमि पर पंचायत द्वारा नाली निर्माण का आरोप, बिना सीमांकन कार्य कराने की शिकायत
Seoni, Seoni | Jun 29, 2026 जनपद पंचायत सिवनी के अंतर्गत ग्राम पंचायत लुघरवाड़ा में पानी निकासी के लिए बनाई जा रही पक्की नाली को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि पंचायत द्वारा यह निर्माण कार्य बलराज सिंह नागोत्रा की निजी भूमि पर कराया जा रहा है। भूमि का खसरा नंबर 402 (एस) बताया गया है।भूमि स्वामी का आरोप है कि ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती सुषमा बघेल एवं सचिव अजय शर्मा द्वारा बिना स