ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर एसपी ऑफिस में भाजपा नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, अमेरिका में राहुल गांधी के बयान पर जताई नाराजगी
अमेरिका के वर्जीनिया में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा दिए बयान को अब बीजेपी ने मुद्दा बना लिया है। इसी कड़ी में आज ग्वालियर के एसपी ऑफिस में बड़ी संख्या में बीजेपी के नेता पहुंचे.... जिसमें मोहन सरकार के मंत्री प्रघुम्न सिंह तोमर, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया समेत बीजेपी के नेताओं ने एसपी को आवेदन दिया है।