बेलदौर: हरियाणा में करंट लगने से कैंजरी के मजदूर की मौत, परिजनों में कोहराम
बेलदौर प्रखंड अंतर्गत कैंजरी पंचायत के वार्ड नंबर आठ निवासी निरो साह के चालीस वर्षीय पुत्र मनोज कुमार की मौत बिजली करंट लगने से हो गई। घटना रविवार के सबेरे हरियाणा के हर्ष विहार थाना के प्रताप नगर काॅलनी की बताई जा रही है। मृतक अपने पीछे पत्नी बबीता देवी, दो पुत्र एवं दो पुत्री छोड़ गए हैं, जिसका रो रो कर बुरी हाल बनी हुई है। आस पास के लोगों के द्वारा शोक सं