बांधवगढ़: उमरिया में पेट्रोल-डीजल की नहीं होगी किल्लत, सभी 36 पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध
उमरिया जिले के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने जानकारी दी है कि जिले के सभी 36 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा उपभोक्ताओं को आवश्यकता के अनुसार निर्बाध आपूर्ति की जा रही है।जिले में इंडियन ऑयल के 9, भारत पेट्रोलियम के 15, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 7 और नायरा के 5 पेट्रोल पंप संचालित हैं।