बाड़मेर में रविवार रात 10:30 बजे कालबेलिया समाज के लोगों ने शव के साथ प्रदर्शन किया। दरअसल कालबेलिया समाज के एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद अंतिम क्रिया के लिए शव को लेकर गए लेकिन वन विभाग द्वारा वहा पर ताला लगा दिया गया। कालबेलिया समुदाय के लोगों ने कहा कि हम 30 से 40 सालों से यहां पर अंतिम संस्कार कर रहे हैं। काफी समय तक मशक्कत की गई लेकिन कोई हल नहीं निकला।