मुहम्मदाबाद: रंगभरी एकादशी पर माता महाकाली मंदिर, यूसुफपुर में भव्य श्रृंगार, विश्व कल्याण हेतु हवन, होली गीत पर झूमे भक्त
यूसुफपुर स्थित माता महाकाली मंदिर परिसर में रंगभरी एकादशी के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। मंदिर में माता महाकाली का विधि-विधान से अभिषेक और भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद विश्व शांति और कल्याण की कामना के साथ हवन-पूजन आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्तों ने आहुति देकर सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।