औरैया: भैंसों को पानी पिलाने गए किसान की सेंगर नदी में डूबकर मौत, रातभर तलाश के बाद सुबह नदी में मिला शव
सदर कोतवाली क्षेत्र के जौरा गांव में शनिवार शाम भैंसों को पानी पिलाने गए एक किसान की सेंगर नदी में डूबने से मौत हो गई। पूरी रात तलाश के बाद रविवार ग्रामीणों ने नदी में उतराता शव देखा और जाल डालकर बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जौरा गांव निवासी कालीचरण निषाद (52) पुत्र निक्सूलाल निषाद खेती-किसानी के साथ मवेशी चराने क