गाण्डेय: गांडेय कर्णपुरा में अवैध कब्जा हटाने की मांग, ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी से की मुलाकात
Gandey, Giridih | Jun 3, 2026
गांडेय अंचल के कर्णपुरा गांव के कई ग्रामीणों ने बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे जेएलकेएम के केंद्रीय सचिव जमुना मंडल एवं जेबीकेएसएस के संगठन महासचिव सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में गांडेय अंचल अधिकारी मोहम्मद हुसैन से मुलाकात कर अवैध कब्जा हटाने की मांग की। आरोप है कि स्थानीय एक व्यक्ति ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर उक्त सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है