शामली: अपर पुलिस महानिदेशक ने शामली सहारनपुर व मुजफ्फरनगर में किया कावड़ मार्ग का निरीक्षण
Shamli, Shamli | Jun 29, 2026 सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक ट्रैफिक एवं सड़क सुरक्षा पुलिस मुख्यालय लखनऊ ए. एस. गणेश तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह ने शामली, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ कावड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। आलाधिकारियों ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने पर विचार विमर्श किया।