गोला: आपसी विवाद में युवक पर चलाई गई गोली, गगहा थाना के नरौहा में घायल की स्थिति गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। घटना रविवार शाम लगभग 5 : 30 बजे रकहट नरौहा के बीच स्थित पुलिया के पास हुई। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, नरौहा गांव के आनंद गौड़ और पवन गौड़ के बीच पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ था।