महाराजगंज: राघवपुर ग्राम सभा में पागल कुत्ते का आतंक, लगभग आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण हुए शिकार
18 मई सोमवार शाम 4 बजे ग्राम सभा के अंदर एक पागल कुत्ते का आतंक देखने को मिला । दौड़ दौड़ कर करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया है। घायलों में चार लोगों को बछरावां अस्पताल पहुंचाया गया। तथा अन्य का निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। लोगों के अंदर कुत्ते की आतंक से लगातार दहशत व्याप्त है। कुत्ते को मौत के घाट उतारने की फिराक में ग्रामीण लगे है।