बीकानेर: कांता खतुरिया कॉलोनी स्थित मकान के आगे सुख रहे महिलाओं के कपड़े लेकर भागा बाइक सवार, CCTV आया सामने
जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के खतूरिया कालोनी में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक बाइक सवार ने घर के बाहर सूख रहे महिलाओं के कपड़े चोरी कर फरार हो गया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे आरोपी की पहचान की जा रही है।एक व्यक्ति दिन दहाड़े मौका पाकर घर के बाहर सूख रहे कपड़ों में से महिलाओं के कपड़े उतारकर तेजी से भागा।