शिवपुरी नगर: सिंहनिवास गांव के पास सड़क हादसे में घायल युवक की मेडिकल कॉलेज में मौत, परिजनों ने गलत इंजेक्शन से जान जाने का दावा किया
परीक्षा गांव निवासी 32 वर्षीय कल्याण पाल अपने साथी 22 वर्षीय आकाश शाक्य के साथ बुधवार को बलारी माता मंदिर के मेले में गए थे। दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी सिंहनिवास गांव के पास शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच उनकी बाइक सड़क किनारे लगे बोर्ड से टकरा गई। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।