खरगोन जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों में बहन े की तीन अलग-अलग घटनाओ ं मे ं पांच लोग तेज बहाव की चपेट में आ गए। इनम ें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान चला रही है।