चूरू: सैनिक बस्ती में स्थानांतरित हुआ रोजगार कार्यालय, सहायक निदेशक जनसम्पर्क कुमार अजय ने दी जानकारी
Churu, Churu | Nov 8, 2024 पूर्व में चूरू कलक्ट्रेट बिल्डिंग में स्थित जिला रोजगार कार्यालय फिलहाल स्थानांतरित कर दिया गया है। सहायक निदेशक जनसम्पर्क कुमार अजय ने शुक्रवार शाम 5 बजे के करीब प्रेस नोट जारी कर बताया कि वर्तमान में रोजगार कार्यालय किराये के भवन सेक्टर प्रथम, सैनिक बस्ती, एसबी आई पंखा सर्किल के पास, चूरू में स्थानान्तरित कर दिया गया है।