मेराल: ''परिवहन कार्यालय आपके द्वार'' अभियान का शानदार आगाज़, मेराल में उमड़ी भीड़
झारखंड सरकार परिवहन विभाग द्वारा शुरू किए गए "परिवहन कार्यालय आपके द्वार" महाअभियान का आयोजन शनिवार को मेराल प्रखंड में किया गया। इस पहल के तहत परिवहन विभाग पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर ग्रामीणों को ड्राइविंग एवं लर्निंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। इस नई पहल का लाभ उठाने के लिए शिविर स्थल पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अब लर्निंग लाइसेंस बन