कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देशानुसार कोपरा मध्यम परियोजना के अंतर्गत ग्राम मढ़खेड़ा में किसानों की स्थायी परिसंपत्तियों का सर्वे किया। यह सर्वे अनुविभागीय अधिकारी कुलदीप पाराशर द्वारा गठित दल के माध्यम से संपन्न हुआ। इस दौरान सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी, राजस्व विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय कृषक-गण उपस्थित रहे।