चांदपुर: चांदपुर के जलीलपुर मार्ग पर गांव सेंदवार के पास कार की टक्कर में माहे के बच्चे की हुई मौत
मंगलवार की दोपहर करीब 12:00 मिली जानकारी के मुताबिक चांदपुर क्षेत्र में जलीलपुर मार्ग पर गांव सेंदवार के पास एक कार की सड़क पर माहे के बच्चे से टक्कर हो गई ।टक्कर लगने के दौरान माहे के बच्चे की मौत हो गई। जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई।कार में सवार लोग सुरक्षित बच गए।