धमतरी: आमदी के इस वार्ड में गंदगी और बदबू से लोगों का जीना मुहाल, जहरीले सांप और बिच्छू घरों में घुस रहे
नगर पंचायत आमदी के वार्ड क्रमांक 4 के लोगों ने बताया कि नगर में सफाई व्यवस्था का बुराहाल है। बताया कि हनुमान मंदिर के पास बारहों महीने जल भराव रहता है। ऐसे में गंदगी और बदबू से लोगों का जीना हराम हो गया है। और स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। गंदगी के कारण घरों में आये दिन जहरीले सांप बिच्छू घुसते है। जिससे जान का खतरा बना रहता है।