नागौद: खेत में भीषण आग लगने से बुजुर्ग किसान की दर्दनाक मौत
Nagod, Satna | Apr 7, 2026 सतना। जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र के बकोट गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां अपने अरहर के खेत में खलिहान की सफाई कर रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग किसान की आग में जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान बरदर निवासी मुरलिया यादव पिता रामदेव यादव के रूप में हुई है। इस दर्दनाक घटना की खबर लगते ही पुलिस पहुचीं मौके पर और जांच में जुटी।