घोड़ाडोंगरी: सारनी के कालीमाई में बाइक सवार युवक कुत्ते के सामने आ जाने से गिरकर घायल हुआ
सारनी के कालीमाई में शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से बाइक सवार एक युवक गिरकर घायल हो गया। घायल युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया गया। जहां युवक का प्राथमिक उपचार किया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सारनी के कालीमाई में बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से बाइक सवार हर्राढाना गांव निवासी राजू गिरकर घायल हो गया।