नौबतपुर: सेटेलाइट टाउनशिप के विरोध में नौबतपुर में किसानों का विशाल प्रदर्शन
नौबतपुर प्रखंड परिसर में शुक्रवार को सुबह 11 बजे किसान संघर्ष समिति के बैनर तले प्रस्तावित सेटेलाइट टाउनशिप के विरोध में हजारों किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। नौबतपुर, पुनपुन और मसौढ़ी से पहुंचे किसानों ने दो फसली उपजाऊ भूमि का अधिग्रहण रोकने,जमीन की रजिस्ट्री पर लगी रोक हटाने, बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा देने तथा किसानों की सहमति के बाद ही भूमि अधिग्रहण